फिरोजाबाद में 9 दरोगा का तबादला:एसएसपी आदित्य लांग्हे ने जनहित में आदेश जारी किया, कई थानों की चौकियों पर थे तैनात

Oct 22, 2026 - 14:26
0
फिरोजाबाद में 9 दरोगा का तबादला:एसएसपी आदित्य लांग्हे ने जनहित में आदेश जारी किया, कई थानों की चौकियों पर थे तैनात
फिरोजाबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड के 22 अक्टूबर को लिए गए निर्णय के क्रम में नौ उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के आदेश पर जारी इस स्थानांतरण सूची में एका, सिरसागंज, अरांव, नसीरपुर, रामगढ़, शिकोहाबाद और टूंडला क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी आदेश के अनुसार थाना एका में तैनात उपनिरीक्षक नदीम अली, सिरसागंज क्षेत्र की कठफोरी पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अंकुर चौहान और थाना सिरसागंज में तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह थाना अरांव में तैनात उपनिरीक्षक सुधीर कुमार और शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की आदर्श नगर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन किया गया है। इसके अलावा थाना नसीरपुर में तैनात उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, थाना रामगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह तथा टूंडला थाना क्षेत्र की लाइनपार चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक शिवभान सिंह को भी पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। टूंडला कस्बा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन किया गया है। अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने और इसकी आख्या लौटती डाक से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, संबंधित क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, प्रधान लिपिक, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा सीसीआर और डीसीआर को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। नौ उपनिरीक्षकों को एक साथ पुलिस लाइन भेजे जाने से जिले के पुलिस महकमे में फेरबदल की चर्चा है। हालांकि, आदेश में इनके स्थानांतरण के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User