बिजनौर में दीपावली मेला आनंदोत्सव:ग्रामीण बच्चों की शिक्षा हेतु आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग सजेंगे स्टॉल

Oct 30, 2026 - 11:32
0
बिजनौर में दीपावली मेला आनंदोत्सव:ग्रामीण बच्चों की शिक्षा हेतु आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग सजेंगे स्टॉल
बिजनौर में नजीबाबाद के रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से दीपावली मेला ‘आनंदोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। मेला दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगा। इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा। मेले का उद्देश्य श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर, पूरनपुर गढ़ी के विकास और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना है। मेले में विभिन्न व्यंजनों, मिठाइयों, चाय-कॉफी, दीपावली सजावटी वस्तुओं, हस्तनिर्मित उत्पादों और मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगाए जाएंगे। श्री श्री सात्विक सौंदर्य प्रसाधन और आयुर्वेदिक उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। आयोजन के तहत शाम 5 से 6:30 बजे तक सुर-ताल प्रतियोगिता होगी। इसमें मुख्य अतिथि एमवीएएस मेडिकल कॉलेज, बिजनौर की प्राचार्य डॉ. ललिता चौधरी शामिल होंगी। विद्यालय का संचालन श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर ट्रस्ट, बेंगलुरु द्वारा किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User