सीतापुर में करवा चौथ का पर्व:महिलाओं ने बादलों बीच दिया अर्घ्य, मोबाइल तस्वीर संग खोला निर्जला व्रत
सीतापुर में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रात में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पतियों की लंबी उम्र की कामना की। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से चंद्रमा की झलक महज 10 मिनट ही दिखाई दी। इसके बाद चंद्रमा बादलों में छिप गया। ऐसे में कुछ महिलाओं ने काफी इंतजार के बाद मोबाइल में चंद्रमा की तस्वीर देखकर व्रत खोला। व्रत पारण के बाद महिलाओं ने पतियों के साथ सेल्फी लेकर खुशी जाहिर की। पूरे जनपद में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहा। सीतापुर निवासी प्रीति ने गुरुवार व्रत रहकर शाम को चंद्र दर्शन करके अपने पति राजकिशोर की लंबी उम्र की कामना की और उनके साथ सेल्फी लेकर अविस्मरणीय पल को यादगार बनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)