श्रम विभाग पर विधवा से 10 हजार रिश्वत का आरोप:कानपुर देहात में पति की मौत के बाद भी नहीं मिला मुआवजा
कानपुर देहात में श्रम विभाग के कर्मचारियों पर एक विधवा महिला से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। महिला में शुक्रवार 11 बजे सहायक श्रम आयुक्त से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पत्नी ने बताया पति की मौत के बाद सरकारी योजना के तहत मिलने वाली मृत्यु अनुग्रह सहायता के लिए महिला पिछले चार साल से विभाग के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे अब तक आर्थिक मदद नहीं मिली। फाइल निरस्त करने की धमकी आरोप है कि 26 अक्टूबर को श्रम विभाग के दो कर्मचारी महिला के घर पहुंचे और कागजी कार्रवाई के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर फाइल निरस्त करने की धमकी देने का भी आरोप है। अब महिला ने सहायक श्रम आयुक्त से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पूरा मामला डेरापुर तहसील क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव का है। गांव निवासी शीला देवी के पति प्रमोद श्रमिक थे। भरण-पोषण करने वाले पति की मौत उनकी 14 मई 2021 को मृत्यु हो गई थी। परिवार का भरण-पोषण करने वाले पति की मौत के बाद शीला देवी ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत लाभ पाने के लिए 28 मई 2022 को आवेदन किया था। कई साल बीतने के बाद भी योजना का लाभ महिला का कहना है कि आवेदन संख्या भी जारी हुई, लेकिन कई साल बीतने के बाद भी उसे योजना का लाभ नहीं मिला। शीला देवी के मुताबिक वह अकबरपुर स्थित श्रम विभाग कार्यालय के कई चक्कर लगा चुकी हैं। दो अगस्त 2025 को संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब 26 अक्टूबर को दो कर्मचारी उनके घर पहुंचे। महिला का आरोप है कि कर्मचारियों ने पति की मृत्यु की जानकारी लेने के बाद एक कागज पर हस्ताक्षर कराए और 10 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर फाइल निरस्त करने की धमकी दी कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने की पुष्टि सहायक श्रम आयुक्त राम आशीष ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। यदि किसी कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)