उदयपुर में मधुमक्खियों के हमले में मैनपुरी का युवक घायल:खेत में चारा लेने गया था; छत्ता टूटकर गिरा, कान से निकलीं जिंदा मधुमक्खियां
मैनपुरी के उदयपुर हवाई गांव में मधुमक्खियों के हमले में 18 वर्षीय अनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गया था। इलाज के दौरान उसके कान से जिंदा मधुमक्खियां निकाली गईं। अब उसकी हालत में सुधार है। कोतवाली थाना क्षेत्र के इस गांव में अनीश बुधवार को रोज की तरह खेत गया था। इसी दौरान उसे लघुशंका लगी। वह लघुशंका कर रहा था, तभी मधुमक्खियों का छत्ता टूटकर उसके ऊपर गिर गया। मधुमक्खियों ने उसके पूरे शरीर पर डंक मारे। कुछ मधुमक्खियां उसके कान के अंदर चली गईं। अनीश की मां ने बताया कि हमले के बाद वह चीखता हुआ घर पहुंचा। उसके शरीर से मधुमक्खियां नहीं हट रही थीं। परिजनों ने उसके कपड़े उतारकर उसे कंबल में लपेटा और जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। अनीश कुमार, शिशुपाल का बेटा है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और उसके कान से जिंदा मधुमक्खियां निकालीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)