'हमारी पार्टी किसी धर्माचार्य का रास्ता नहीं रोकती':सपा विधायक बोले- विरोध धार्मिक भावनाएं आहत होने वालों ने किया; भाजपा डरी हुई है

Nov 12, 2026 - 17:56
0
'हमारी पार्टी किसी धर्माचार्य का रास्ता नहीं रोकती':सपा विधायक बोले- विरोध धार्मिक भावनाएं आहत होने वालों ने किया; भाजपा डरी हुई है
प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 नवंबर से 4 दिनों तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री के श्रीराम और श्रीकृष्ण पर दिए बयान के बाद उनका विरोध हो रहा है। राजनीतिक दलों ने भी उनके बयान को गलत बताया। कथा पर रोक लगाने की मांग उठ रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कथावाचक के विरोध पर कहा- उनकी पार्टी किसी धर्माचार्य या कथावाचक का रास्ता नहीं रोकती है। उन्होंने कहा कि विरोध समाजवादी पार्टी की ओर से नहीं किया गया है। जिन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, वे इसका विरोध कर रहे हैं। धार्मिक प्रवचन में आस्था का रखें ध्यान विधायक ने कहा- भगवान श्रीकृष्ण और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम में आस्था रखने वाले लोगों का अपमान किया गया था। धार्मिक प्रवचन करते समय किसी की आस्था को आहत नहीं करना चाहिए। श्रीराम और श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणियां अहंकार से प्रेरित थीं। उन्होंने कथाकारों को ऐसी टिप्पणियों से बचने की नसीहत दी। सपा से लोग डरते हैं तो यह अलग बात कथास्थल पर सुरक्षा बढ़ाए जाने के सवाल पर डॉ. वर्मा ने कहा कि सपा से लोग डरते हैं, यह अलग बात है। उनकी पार्टी न किसी का रास्ता रोकती है और न किसी के खिलाफ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता नफरत में विश्वास नहीं करती। आम लोग सद्भाव और भाईचारे में यकीन रखते हैं। ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर भाजपा को घेरा असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर विधायक ने कहा कि उन्हें गठबंधन मुबारक हो। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। अभी पता नहीं वह कौन-कौन से अस्त्र निकालेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User