हमले में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत:मुजफ्फरनगर में चुन्ना भट्टी के पास बच्चों की दवाई लेने आया था, एसपी सिटी ने ली जानकारी

Oct 27, 2026 - 13:12
0
हमले में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत:मुजफ्फरनगर में चुन्ना भट्टी के पास बच्चों की दवाई लेने आया था, एसपी सिटी ने ली जानकारी
मुजफ्फरनगर के खतौली में सोमवार शाम चुन्ना भट्टी के पास मारपीट में 24 वर्षीय अक्षय की मौत हो गई। वह बच्चों की दवाई लेने के लिए खतौली आया था। परिजनों के मुताबिक, वह अपने दोस्त आकाश के साथ चुन्ना भट्टी के पास खड़ा होकर बात कर रहा था। इसी दौरान दो-तीन लोगों ने दोनों पर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अक्षय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोस्त के साथ खड़ा था अक्षय, तभी हुआ हमला जानकारी के अनुसार, अक्षय पुत्र दिलीप अपने दोस्त आकाश पुत्र गोविंद के साथ खतौली में चुन्ना भट्टी के पास मौजूद था। दोनों आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने डंडों और ईंटों से दोनों की पिटाई की। हमले में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोस्त आकाश को भी चोटें आईं। सीएचसी से निजी अस्पताल रेफर किया गया घटना के बाद घायल अक्षय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एसडीएस ग्लोबल अस्पताल, पल्हेड़ा रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान अक्षय की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुराल पक्ष पर आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार परिजनों ने मारपीट में ससुराल पक्ष के लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, घटना में सभी आरोपियों की भूमिका और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने थाने पहुंचकर ली जानकारी घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अमृत जैन खतौली थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User