हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए देलवघाट झलवा में बनेंगे आवास:कैबिनेट बैठक में निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी दी गई

Oct 27, 2026 - 13:29
0
हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए देलवघाट झलवा में बनेंगे आवास:कैबिनेट बैठक में निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी दी गई
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए 845 आवासों के निर्माण को वित्तीय मंजूरी देने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए कुल 845 नए सरकारी आवासों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह आवास देवघाट-झलवा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। टाइप-3 के 533 आवास बनाए जाएंगे जबकि टाइप-4 के 312 आवास बनेंगे। हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए आवास योजना के लिए देवघाट-झलवा इलाके को इसलिए चुना यगा क्योंकि यहां से कलेक्टिविटी अच्छी है। प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद हाईकोर्ट मुख्य परिसर और प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन/रिंग रोड तक बेहतरीन कनेक्टिविटी है। इससे अधिकारियों के लिए आने-जाने की सुविधा काफी आसान हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User