राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस 100वां चुनाव भी हार जाएगी:खड़गे के मोदी पर दिए बयान पर गोंडा में बोले- उनको भाषा का प्रॉब्लम, वह समझते नहीं हैं

Oct 27, 2026 - 12:40
0
राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस 100वां चुनाव भी हार जाएगी:खड़गे के मोदी पर दिए बयान पर गोंडा में बोले- उनको भाषा का प्रॉब्लम, वह समझते नहीं हैं
गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को व्यापारियों के हितों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं, पंजाब में राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के कांग्रेस के ऐलान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है और 100वां चुनाव भी हार जाएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस हो या कोई दूसरी पार्टी, उसे व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए। अगर व्यापारी दीपावली से पहले धरना-प्रदर्शन नहीं चाहते हैं, तो इसमें क्या परेशानी है। उन्होंने कहा कि दीपावली के अगले दिन बाजार बंद रहते हैं, ऐसे में राजनीतिक दल उस दिन प्रदर्शन कर सकते हैं। बृजभूषण ने आरोप लगाया कि एक ट्रेंड चल पड़ा है कि राजनीतिक दल व्यापार के समय ही धरना-प्रदर्शन करते हैं। पंजाब में नशे के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा पंजाब में राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के कांग्रेस के ऐलान पर बृजभूषण ने कहा कि पंजाब में नशा एक बड़ी समस्या है। यह वही पंजाब है, जिसने देश को भगत सिंह, उधम सिंह और कई देशभक्त दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने पंजाब को नशामुक्त करने का संकल्प लिया है और वहां की जनता भी यही चाहती है। बृजभूषण ने दावा किया कि नशामुक्ति का मुद्दा कांग्रेस पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, '99 चुनाव हार चुके हो, आपके नेतृत्व में 100वां भी लड़ लो, 100वां भी हार जाओगे।' संजय सिंह को दी नसीहत, कंप्यूटर की गलती बताया वोटर लिस्ट में विवादित नाम को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ओर से उठाए गए सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि अंग्रेजी में लिखे नाम को कंप्यूटर ने गलत तरीके से दर्ज कर दिया होगा। उन्होंने 'राम हित यादव' और 'राम हिट यादव' के अंतर का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजी के शब्दों और अक्षरों के अलग-अलग अर्थ निकल सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को जातिवाद से जोड़कर पेश किया जा रहा है। बृजभूषण ने कहा कि संजय सिंह को ऐसे मुद्दे पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों को समझना चाहिए। खड़गे के बयान पर बोले- कांग्रेस बार-बार कर रही गलती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर भी बृजभूषण ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी पहले ऐसी गलतियां कर चुके हैं और उन्हें इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ा है। बृजभूषण ने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान देते हैं, तो कभी उनके माता-पिता पर टिप्पणी करते हैं। उनके मुताबिक, कांग्रेस 2014 से इसी तरह की गलतियां दोहरा रही है और पार्टी अपनी दिशा से भटक गई है। बोले- यूपी में कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देता उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सीटें देने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर वह सीटों के बंटवारे में शामिल होते, तो कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते। उन्होंने कहा कि वह जमीनी राजनीति को समझते हैं और कांग्रेस को मिली सीटों में से ज्यादातर पर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं को छोड़ दें, तो कई उम्मीदवारों को गठबंधन के कारण लाभ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User