लखनऊ में कैब चालकों का प्रदर्शन:किराया दरों में बढ़ोतरी कि मांग, चालक बोले - महंगाई में घर चलाना हुआ मुश्किल

Nov 17, 2026 - 20:26
0
लखनऊ में कैब चालकों का प्रदर्शन:किराया दरों में बढ़ोतरी कि मांग, चालक बोले - महंगाई में घर चलाना हुआ मुश्किल
लखनऊ में किराया दरों में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रवादी ड्राइवर यूनियन शक्ति का आंदोलन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। यूनियन से जुड़े कैब, ऑटो और बाइक चालक हड़ताल कर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारी चालकों का कहना है कि मौजूदा किराया दरों पर वाहन चलाने से ईंधन और रखरखाव का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना भी चुनौती बन गया है। ‘मौजूदा भुगतान बेहद कम’ यूनियन ने कार का किराया 25 रुपए, ऑटो का 15 रुपए और मोटरसाइकिल का 10 रुपए प्रति किलोमीटर निर्धारित करने की मांग की है। चालकों का कहना है कि महंगाई के साथ पेट्रोल-डीजल, वाहन की सर्विस और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि कंपनियों की ओर से मिलने वाला भुगतान काफी कम है। प्रदर्शन कर रहे प्रदीप कुमार ने बताया कि लखनऊ में अलग-अलग कंपनियों के करीब 30 हजार कैब चालक काम करते हैं। फिलहाल उन्हें करीब 7 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान मिल रहा है। इतनी कम रकम में वाहन का खर्च निकालने के बाद परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया है। महाआंदोलन कि चेतावनी प्रदीप कुमार ने कहा कि पिछले दिनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने हम जैसे चालकों पर टिप्पणी करते हुए चुटकी ली थी। हम उनसे कहना चाहते हैं कि अगर कैब चलाने में इतना फायदा है तो वे खुद चार घंटे कैब चलाकर दिखाएं। चालकों की वास्तविक परेशानी उन्हें समझ में आ जाएगी। जब तक सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर उचित निर्णय नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो हड़ताल और धरना-प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा, लेकिन चालक अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User