हरदोई में तालाब में डूबने से मजदूर की मौत:26 सितंबर को घर से निकला था, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
हरदोई के संडीला के मुरार नगर में एक मजदूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कासिमपुर थाना क्षेत्र के गडरियन खेड़ा निवासी मान सिंह (35) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी तारावती और पांच बच्चों के साथ मुरार नगर में किराए के मकान में रहता था। मान सिंह और उसकी पत्नी दोनों फैक्ट्रियों में मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि 26 सितंबर की शाम मान सिंह का घर में किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चला गया था। शनिवार को उसका शव मुरार नगर के तालाब में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)