लुहारा के ग्रामीणों ने खड़ंजा निर्माण रुकवाने की शिकायत की:ग्राम सचिव और प्रधान पर आरोप, डीएम से कार्रवाई की गुहार

Sep 28, 2026 - 14:23
0
लुहारा के ग्रामीणों ने खड़ंजा निर्माण रुकवाने की शिकायत की:ग्राम सचिव और प्रधान पर आरोप, डीएम से कार्रवाई की गुहार
बागपत के लुहारा गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने ग्राम शेरपुर स्थित अपनी जमीन तक खड़ंजा बनाने और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने लुहारा के सचिव अंकुश और शेरपुर के प्रधान विकास चिकारा पर निर्माण में अड़चन डालने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने 10 साल पहले शेरपुर के खसरा नंबर 353 में करीब आठ बीघा जमीन खरीदी थी, जिस पर उनके मकान और बस्ती है। सांसद सतपाल सिंह ने भी यहीं कश्यप चौपाल बनवाई है। लुहारा की प्रधान प्रीति ने बस्ती तक खड़ंजा बनाने का प्रस्ताव पास कराया था। लेकिन शेरपुर के प्रधान विकास चिकारा इसे नहीं बनने दे रहे। उनका आरोप है कि वे जमीन को शेरपुर की बताकर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने धमकी और बरसात में रास्ते में पानी भरने से दिक्कत होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच, आरोपियों पर कार्रवाई, खड़ंजा निर्माण और सचिव अंकुश को लुहारा से हटाने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User