इटावा ब्लॉक में 81 प्रतिशत बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Nov 23, 2026 - 05:46
0
इटावा ब्लॉक में 81 प्रतिशत बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
इटावा| क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा विभाग की टीमों की मौजूदगी में किया गया। नीमसरा ग्राम पंचायत में सरपंच राममनोहर मीणा ने बूथ पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। नोनेरा में सरपंच दिलीप मीणा ने बूथ पर दवा पिलाई। बम्बूलिया कला में सरपंच आशा शर्मा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। बीसीएमओ डॉ. जयकिशन मीणा ने बताया कि इटावा ब्लॉक में कुल 19633 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके मुकाबले 15893 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस प्रकार ब्लॉक में 81 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। वहीं, पीएचसी पर डॉ. जयेश विजय के नेतृत्व में पोलियो अभियान संचालित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User