श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:हरिनाम संकीर्तन के बीच तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव संपन्न

Nov 23, 2026 - 05:46
0
श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:हरिनाम संकीर्तन के बीच तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव संपन्न
वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव का समापन भगवान श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र की शोभायात्रा के साथ हुआ। भगवान को चंदन की लकड़ी से बने भव्य रथ पर विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पूरे मंदिर परिसर की परिक्रमा की। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। आगरा मंडल के एडीजी एसके भगत और मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने भगवान का पूजन-अर्चन और सोहनी सेवा की। इसके बाद उत्सव के समापन समारोह की शुरुआत हुई। चंदन के रथ पर विराजे ठाकुरजी विधिवत आरती के बाद ठाकुरजी को चंदन की लकड़ी से बने कलात्मक रथ पर विराजमान कराया गया। गर्भगृह से भगवान को पालकी में मंदिर के निचले परिसर में लाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने फूल बरसाकर और भजन-कीर्तन के साथ अपने आराध्य का स्वागत किया। भगवान को अर्पित किए 56 भोग उत्सव में भगवान को विशेष पोशाक पहनाकर रंग-बिरंगे फूलों से श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में फूल बंगला सजाया गया। इसके बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री दामोदराष्टकम का पाठ किया और दीप जलाकर दीपदान किया। रंगीन रोशनी से जगमगाया मंदिर कार्तिक उत्सव के लिए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। जगह-जगह रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गईं। फूलों की सजावट और जगमगाती लाइटों के बीच मंदिर की भव्यता देखते ही बनी। उत्सव के दौरान पूरा परिसर भक्ति और उल्लास के माहौल में डूबा रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User