लखीमपुर में 12 साल के लड़के का शव लटका मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, बकरी चराने घर से निकला था
लखीमपुर खीरी के मड़राही गांव में रविवार रात 12 साल के प्रिंस का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। बकरियां चराने निकला था प्रिंस प्रिंस सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी चौकी के पास स्थित कस्बे के मोहल्ला मुरवन टोला में रहता था। वह देवीदीन का बेटा था। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह मोहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ बकरियां चराने निकला था। वह अक्सर नहर के पास बकरियां चराने जाता था। शाम करीब चार बजे उसके साथ गई बच्ची आरुषी, जो राजेश की बेटी है, बकरियां लेकर घर पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि प्रिंस बकरियां छोड़कर कहीं चला गया है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मड़राही गांव में पेड़ से लटका मिला शव रविवार रात परिजनों को सूचना मिली कि मड़राही गांव में एक बच्चे का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान प्रिंस के रूप में की। उसका शव साड़ी के फंदे से शीशम के पेड़ पर लटका था। पिता बोले- घर की नहीं थी फंदे में इस्तेमाल साड़ी प्रिंस के पिता देवीदीन ने बताया कि फंदे में इस्तेमाल की गई साड़ी उनके घर की नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिंस इतनी दूर नहीं जाता था। इन्हीं बातों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और मामले की जांच की मांग की। सीओ महक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)