इटावा में SSP ने 34 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले:चार थानों को मिले नए प्रभारी, देर रात जारी हुआ पुलिस तबादलों का आदेश
इटावा में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार देर रात जारी आदेश में चार थानों के प्रभारी बदलने के साथ 34 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिसकर्मियों को थानों, चौकियों और पुलिस लाइन से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चार थानों को मिले नए प्रभारी आदेश के मुताबिक, फ्रेंड्स कॉलोनी के थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा को थाना भरेह का प्रभारी बनाया गया है। लवेदी के थानाध्यक्ष गौरव कुमार को फ्रेंड्स कॉलोनी भेजा गया है। भरथना में तैनात जगदीश कुमार भाटी को सहसों थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लवेदी थाने में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी को थानाध्यक्ष लवेदी बनाया गया है। महिला थाना प्रभारी को SSP कार्यालय भेजा महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह को थाने से हटाकर SSP कार्यालय में जनसुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है। 34 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी के आदेश में कई उपनिरीक्षकों को थानों और चौकियों में भेजा गया है। रविन्द्र सिंह को नौरंगाबाद चौकी से विंडाकला चौकी सहसों, निर्मल कुमार को एसडी फील्ड कोतवाली से थाना लवेदी, समाकान्त सिंह को कोतवाली से थाना चकरनगर और राम विनोद को सिविल लाइन से थाना भरथना भेजा गया है। इसी तरह सत्यपाल सिंह को सिविल लाइन से ऊसराहार, कृष्ण कुमार तिवारी को फ्रेंड्स कॉलोनी से बकेवर, यासीन खां को फ्रेंड्स कॉलोनी से विठौली, अवधेश सिंह को इकदिल से बकेवर और यशवीर सिंह तोमर को धरवार चौकी से थाना भरेह भेजा गया है। पुलिस लाइन से भी मिली नई जिम्मेदारी पुलिस लाइन से निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार को अपराध संबंधी जिम्मेदारी के लिए भरथना भेजा गया है। उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को महेवा चौकी, अंकित पवार को मानिकपुर चौकी, अरविन्द पिलानिया को नौरंगाबाद चौकी और विशेष पाल सिंह को थाना भरथना में तैनाती दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)