बेटे ने मां पर डंडे से किया हमला, हालत गंभीर:महोबा में शराब के नशे में पिटाई का आरोप, सिर पर किए कई वार
महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बागौल गांव में बेटे ने अपनी 50 साल की मां पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर कई वार होने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। खेत पर गया था पति, घर में अकेली थी महिला बागौल गांव के रहने वाले मथुरा प्रसाद के मुताबिक, वह घटना के समय खेत पर काम करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी थक्की अकेली थी। इसी दौरान उनका बेटा वीरेंद्र उर्फ मन्नू शराब के नशे में घर पहुंचा। बताया गया कि बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज भी चल रहा है। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद वीरेंद्र अपनी मां से उलझने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखा डंडा उठाकर मां के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में थक्की लहूलुहान होकर गिर पड़ी। पड़ोसियों से मिली सूचना तो घर पहुंचा पति पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने पर मथुरा प्रसाद घर पहुंचे। पत्नी को खून से लथपथ देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पति ने आरोपी बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया। गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर मथुरा प्रसाद ने बताया कि बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता और उसकी दवा चल रही है। उनका कहना है कि संभवत: किसी ने बेटे को शराब पिला दी, जिसके बाद उसने मां पर हमला कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के मुताबिक, घायल महिला को पुलिस और परिजन अस्पताल लेकर आए थे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)