सिद्धार्थनगर में नाली के पानी को लेकर विवाद, FIR:चार लोगों पर SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा, विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटने का आरोप
सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर गांव में नाली का पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने गांव के चार लोगों पर जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज और पत्नी समेत उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ SC-ST एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विरोध करने पर दंपती को पीटने का आरोप भनवापुर के रहने वाले श्यामू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे नाली का पानी गिराने को लेकर गांव के राजेश, सुनील, सोनी और मोनी से विवाद हुआ था। आरोप है कि चारों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। श्यामू के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और उनकी पत्नी अनीता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। 14 नवंबर को दर्ज कराया मुकदमा श्यामू ने 14 नवंबर को त्रिलोकपुर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने राजेश, सुनील, सोनी और मोनी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच डुमरियागंज के CO बृजेश कुमार वर्मा को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)