फर्रुखाबाद में गंगा पर पैंटून पुल बनाने का काम शुरू:यातायात का दबाव होगा कम, जनवरी में लगेगा रामनगरिया मेला
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा पुल के पास पैंटून पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल के पूर्वी छोर से पैंटून पानी में उतारे जा रहे हैं। जनवरी में लगने वाले रामनगरिया मेले से पहले पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत पांचाल घाट पर लगने वाले रामनगरिया मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पैंटून पुल बनने से श्रद्धालुओं को गंगा पार आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही मुख्य गंगा पुल पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस बार एक पैंटून पुल को मिली मंजूरी श्रद्धालुओं की सुविधा और मुख्य पुल पर जाम कम करने के लिए यहां कई साल से पैंटून पुल बनाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार एक पैंटून पुल बनाने की स्वीकृति मिली है। बीते साल तत्कालीन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रयागराज से अतिरिक्त पैंटून मंगवाए थे। बाद में इनमें से कुछ पैंटून अलीगढ़ भेज दिए गए थे। अब नए सिरे से पुल बनाने का काम शुरू किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)