घर के बाहर यूरिन करने का विवाद, महिला की हत्या:गाजियाबाद के लोनी में भैया दूज मनाने आई थी पूजा, एक ही गोली ने ली जान
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी चौकी क्षेत्र में घर के बाहर यूरिन करने के विवाद में बाबा पांचाल उर्फ प्रशांत ने महिला की हत्या कर दी। एक ही गोली में पूजा की जान चली गई। पूजा अपनी ससुराल से भैया दूज मनाने अपने मायके लोनी में आई थी। रात में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। भैया दूज मनाने आई थी मायके लोनी थाना क्षेत्र के इंदिरापुरी कॉली निवासी बाबूलाल अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह लकवे से ग्रस्त हैं, इसलिए चलने में परेशानी आती है। परिवार ने बताया कि बाबूलाल की बेटी पूजा (36 साल) की शादी 2008 में नोएडा के दादरी निवासी नरेंद्र से हुई थी। नरेंद्र पोस्टर बैनर बनाने का काम करता है। पूजा के बेटा नहीं था, 2 बेटियां हैं। पूजा भैयादूज पर अपने घर मायके आई हुई थी। यूरिन करने से रोकने पर विवाद पुलिस का कहना है कि पूजा का भाई अमन रात में दीवार के पास यूरिन कर रहा था। जहां प्रशांत उर्फ बाबा से विवाद हो गया। जिसके बाद गाली गलौच के बाद एक दूसरे को धमकी देने लगे। शोर शराब सुनकर पूजा भी घर से बाहर आ गई। जहां प्रशांत उर्फ बाबा ने फायरिंग कर दी। जिसमें पूजा की मौत हो गई। जहां पूजा पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर में पर तोड़फोड़ कर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने किसी मरह पहुंचकर मामले को शां कराया। DCP का बयान DCP देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्रान्तर्गत एक फायरिंग की घटना में पूजा को गोली लगी है। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया कि घर के बाहर यूरिन करने से रोकने पर हत्या की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)