मंडलायुक्त और डीआईजी ने भदोही के छठ घाट देखे:सुरक्षा, बैरिकेडिंग, रोशनी और पार्किंग व्यवस्था जांची; अधिकारियों को निर्देश दिए

Nov 15, 2026 - 08:11
0
मंडलायुक्त और डीआईजी ने भदोही के छठ घाट देखे:सुरक्षा, बैरिकेडिंग, रोशनी और पार्किंग व्यवस्था जांची; अधिकारियों को निर्देश दिए
भदोही में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार शाम 5:30 बजे मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश और डीआईजी मीरजापुर परिक्षेत्र पूनम ने जिले के अलग-अलग छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा इंतजामों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं की स्थिति देखी। गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, गहरे पानी से बचाव के लिए की गई बैरिकेडिंग और अर्घ्य के समय रोशनी की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही घाटों पर साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं को भी देखा। संवेदनशील स्थानों पर तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने को कहा गया। यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा मंडलायुक्त और डीआईजी ने घाटों के आसपास यातायात और पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और छठ पूजा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User