जालौन में पान की दुकान के नीचे मिला तमंचा:जगम्मनपुर बाजार में 315 बोर का हथियार, 2 खोखा कारतूस बरामद

Oct 31, 2026 - 14:27
0
जालौन में पान की दुकान के नीचे मिला तमंचा:जगम्मनपुर बाजार में 315 बोर का हथियार, 2 खोखा कारतूस बरामद
जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर बाजार में शनिवार को पान की दुकान के नीचे 315 बोर का तमंचा और दो खाली खोखा कारतूस मिले। पुलिस ने हथियार और कारतूस अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देवीजी मंदिर के पास आशुतोष रावत की पान की दुकान है। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे वे दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के नीचे सफाई करते समय उन्हें काली-सफेद पॉलिथीन में संदिग्ध चीज दिखाई दी। पास में पीतल का एक खाली कारतूस का खोखा भी पड़ा था। आशुतोष रावत ने आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रामपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। जगम्मनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पॉलिथीन खोलकर जांच की। उसमें 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस मिला। इस तरह मौके से तमंचे के साथ दो खाली खोखा कारतूस मिले। तमंचा दुकान के नीचे रखा मिला बाजार में इस बात को लेकर चर्चा है कि किसी ने दुकानदार को झूठे मामले में फंसाने के लिए तमंचा दुकान के नीचे रखा हो। इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। दो दिन पहले एसटीएफ ने इसी दुकान पर मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलने पर तलाशी ली थी। उस समय पुलिस को कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली थी। थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि- बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जाएगी। पुलिस तमंचा रखने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User