हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए ग्रामीण पुलिस ऑफिस पहुंचे:बस्ती में परिजनों ने लालगंज थाना प्रभारी को हटाने की मांग की
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में जनमेजर की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीण शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ऑफिस पहुंचे। भीम विवाह वाहिनी के पदाधिकारी अवनीश प्रभात के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने लालगंज थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। गांव के ही चार लोगों ने हत्या कर दी शिकायती पत्र में जनमेजर के पिता राम बहाल ने बताया कि उनके बेटे की 26 अक्टूबर 2027 को गांव के ही चार लोगों ने हत्या कर दी थी। परिवार ने आशंका जताई कि थाना प्रभारी की भूमिका और काम करने के तरीके से जांच निष्पक्ष नहीं हो पाएगी। इससे परिवार को न्याय मिलने में रुकावट आ सकती है। परिजनों ने मांग की कि थाना प्रभारी को थाने के प्रभार से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने हत्या के मामले की जांच किसी स्वतंत्र वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने की भी मांग की। अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच शिकायती पत्र में संबंधित हल्का प्रभारी और मामले से जुड़े अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराने की मांग भी की गई। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत पर कार्रवाई करने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)