बुखार से पीड़ित महिला की मौत, परिजनों का हंगामा:गलत इलाज और इंजेक्शन लगाने का आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 31, 2026 - 15:33
0
बुखार से पीड़ित महिला की मौत, परिजनों का हंगामा:गलत इलाज और इंजेक्शन लगाने का आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बदायूं के बिसौली इलाके के मुहम्मदपुर मई गांव में शनिवार दोपहर बुखार से पीड़ित 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने गांव में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर पर गलत इलाज और इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव की कन्नी देवी (55), पत्नी रामचंद्र मौर्य की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर अतीस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि अतीस करीब 10 साल से गांव में क्लीनिक चला रहे हैं। उन्होंने महिला का गलत इलाज किया और इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सर्वेंद्र शर्मा और एसएसआई अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। कोतवाल सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिसौली इलाके में डेंगू और संदिग्ध बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। महिला की मौत के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं और निजी क्लीनिकों की निगरानी को लेकर सवाल उठे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User