जौनपुर में रावण दहन के बाद हुआ भरत मिलाप:श्रीराम ने भरत को लगाया गले, मानिक चौक से सिपाह चौराहे तक निकली झांकी

Oct 22, 2026 - 16:40
0
जौनपुर में रावण दहन के बाद हुआ भरत मिलाप:श्रीराम ने भरत को लगाया गले, मानिक चौक से सिपाह चौराहे तक निकली झांकी
जौनपुर के मानिक चौक सिपाह में दशहरा और भरत मिलाप का आयोजन किया गया। बुधवार रात 9 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम गुरुवार भोर करीब 4 बजे तक चला। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने श्रीराम दरबार के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीराम-रावण युद्ध के बाद हुआ रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की लीला से हुई। लीला में बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। श्रीराम ने भरत को लगाया गले रावण दहन के बाद भरत मिलाप का आयोजन हुआ। मानिक चौक से भरत और शत्रुघ्न की झांकी सिपाह चौराहे पहुंची। वहां श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकी मौजूद थी। श्रीराम ने भरत को गले लगाया तो श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। राज्यमंत्री ने की श्रीराम दरबार की आरती भरत मिलाप के बाद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने श्रीराम, माता सीता और पूरे रामदरबार की आरती की। इसके बाद विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User