रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मिर्जापुर दौरा स्थगित:मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने वाले थे, भाजपा कार्यकर्ताओं के बैठक थी
मिर्जापुर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 23 अक्टूबर से प्रस्तावित दो दिवसीय मिर्जापुर दौरा स्थगित हो गया है। प्रोटोकॉल जारी होने के बाद दौरा स्थगित किए जाने की जानकारी नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने दी। राजनाथ सिंह के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम तय था। शनिवार को मंदिर में दोबारा दर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी प्रस्तावित थी। शुक्रवार शाम मां विंध्यवासिनी के दर्शन का था कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर 3:20 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पहुंचने वाले थे। यहां से हेलीकॉप्टर से शाम 3:55 बजे विंध्याचल पहुंचने का कार्यक्रम था। उनके आगमन के लिए पुलिस लाइन में हेलीपैड निर्धारित किया गया था। यहां से वह सड़क मार्ग से विंध्याचल स्थित होटल कम्फर्ट इन पहुंचते। इसके बाद शाम 5 बजे होटल से निकलकर 5:10 बजे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम था। मंदिर में शाम 5:10 से 5:40 बजे तक दर्शन-पूजन के बाद उन्हें होटल लौटकर रात्रि विश्राम करना था। शनिवार को दोबारा दर्शन और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात तय थी निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, शनिवार सुबह 9:30 बजे राजनाथ सिंह होटल से निकलते और 9:40 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर सुबह 10 बजे तक दर्शन-पूजन करते। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे होटल कम्फर्ट इन से निकलकर एक बजे अटल चौराहा स्थित होटल अभिनव पहुंचने का कार्यक्रम था। यहां दोपहर 1 से 2:15 बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और संवाद प्रस्तावित था। हेलीकॉप्टर से वाराणसी जाने का था कार्यक्रम बैठक के बाद राजनाथ सिंह के दोपहर 3:45 बजे होटल से निकलने और शाम 4 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके बाद उन्हें वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचना था। हालांकि, दौरा स्थगित होने के बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन, रात्रि विश्राम और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक समेत सभी प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)