टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अमित जानी को धमकी:ऑडियो में कहा "तुम गोली चला सकते हो तो हम भी" गृह मंत्रालय और नोएडा पुलिस को दी जानकारी
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद धमकियों का मामला अब फिल्म निर्माता अमित जानी तक पहुंच गया है। अमित जानी का दावा है कि उन्हें एक नया ऑडियो मिला है, जिसमें उन्हें धमकी देते हुए कहा जा रहा है कि अगर तुम टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर सकते हो तो हम भी तुम पर फायरिंग कर सकते हैं। अमित जानी ने इस मामले की जानकारी गृह मंत्रालय और नोएडा पुलिस को दी है। उनका कहना है कि 'काला हिरण' फिल्म बनाने के कारण एंटी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप उन्हें निशाना बना रहा है। अमित जानी के मुताबिक, फिल्म के निर्माण को लेकर कुछ लोगों को गलतफहमी है कि वह लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं और उसे हीरो के तौर पर पेश करने के लिए फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका किसी गैंग या उसके सरगना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के कामकाज की जानकारी होने या उसे फंडिंग मिलने की बातें भी गलत हैं। पहले भी कई गैंग से धमकी मिलने का दावा
अमित जानी ने दावा किया कि इससे पहले भी उन्हें बंबइया गैंग, नीरज गैंग, कौशल चौधरी गैंग, हिमांशु भाऊ गैंग, रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और शहजाद भट्टी की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं। उनके अनुसार, इन मामलों में विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। टाइगर श्रॉफ पर हमले से मेरा क्या लेना-देना- अमित जानी
अमित जानी ने चिंता जताई कि टाइगर श्रॉफ पर हमले से उनका क्या संबंध है, जो उन्हें जवाबी फायरिंग की धमकी दी जा रही है। उनका कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई से संबंध होने की धारणा के कारण उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने गृह मंत्रालय और नोएडा पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए सुरक्षा और कार्रवाई का मुद्दा उठाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)