अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद का आयोजन:रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे संवाद किया, स्टेशन और ट्रेनों से जुड़ी शिकायतें सुनीं, सुझाव मांगे
उत्तर रेलवे की ओर से आज अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे संवाद कर स्टेशन और ट्रेनों से जुड़ी शिकायतें एवं सुझाव सुने। स्टेशन मैनेजर ने बताया कि जनसंवाद अभियान शाम तक चलेगा और अब तक करीब 150 लोगों से संवाद किया जा चुका है।
जनसंवाद के दौरान यात्रियों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। सबसे ज्यादा शिकायतें साफ-सफाई और एसी रूम से संबंधित सामने आईं। रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
स्टेशन मैनेजर पी आर मीणा ने कहा कि यात्रियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। जिन शिकायतों का समाधान तत्काल संभव नहीं होगा, उन्हें दीर्घकालिक कार्ययोजना में शामिल कर निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को सुनकर सुविधाओं में सुधार करना है। संजना अग्रवाल रेलयात्री ने कहा कि सभी प्लेटफार्म साफ हैं।कोई समस्या मैने फेस नहीं की।अधिकारियों का व्यवहार बहुत पाजिटिव है।इस सबको लेकर मुझकों बेहद अच्छा अनुभव हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)