प्रतापगढ़ में भरत मिलाप को लेकर सुरक्षा और रूट डायवर्जन:1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी

Oct 22, 2026 - 16:40
0
प्रतापगढ़ में भरत मिलाप को लेकर सुरक्षा और रूट डायवर्जन:1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी
प्रतापगढ़ में भरत मिलाप पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थलों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी की एक प्लाटून तैनात की गई है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है। भरत मिलाप के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गुरुवार दोपहर 3 बजे से शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के साथ छोटे वाहनों के शहर में प्रवेश पर भी रोक रहेगी। अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर से जौनपुर और वाराणसी जाने वाले भारी वाहन मदाफरपुर मोड़ से कोहड़ौर की ओर मुड़ेंगे। इसके बाद पट्टी बाईपास, उड़ैयाडीह, जामताली, रानीगंज और मुंगराबादशाहपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। प्रयागराज जाने वाले वाहनों के लिए भी बदला रास्ता सुल्तानपुर से प्रयागराज जाने वाले भारी वाहन कोहड़ौर से पट्टी बाईपास, उड़ैयाडीह, जामताली, रानीगंज और पृथ्वीगंज होते हुए भुपियामऊ पहुंचेंगे। यहां से मऊआइमा मार्ग के रास्ते प्रयागराज जा सकेंगे। लखनऊ, सुल्तानपुर और अयोध्या की ओर से प्रतापगढ़ आने वाले भारी वाहनों से जाम की स्थिति बनने पर उन्हें पयागीपुर चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। प्रतापगढ़ से वाराणसी-प्रयागराज जाने का वैकल्पिक मार्ग प्रतापगढ़ से वाराणसी और प्रयागराज की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भुपियामऊ चौराहे से पृथ्वीगंज, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर होते हुए निर्धारित मार्ग से भेजा जाएगा। ड्रोन से भीड़ पर नजर, सुरक्षा व्यवस्था सख्त पुलिस प्रशासन का उद्देश्य भरत मिलाप के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखना है। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User