फतेहपुर में 25 पोलिंग पार्टियां रवाना:17,596 स्नातक मतदाता करेंगे मतदान, 15 केंद्रों पर बनाए गए 25 बूथ

Oct 22, 2026 - 16:57
0
फतेहपुर में 25 पोलिंग पार्टियां रवाना:17,596 स्नातक मतदाता करेंगे मतदान, 15 केंद्रों पर बनाए गए 25 बूथ
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर से 25 पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 3 रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी तैयार रखी गई हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। डीएम ने सभी मतदान कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी निष्पक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया कि वे अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर समय से सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। निर्वाचन सामग्री का सूची के अनुसार मिलान करने के साथ मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 17,596 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग फतेहपुर जिले में खंड स्नातक निर्वाचन के लिए कुल 15 मतदान केंद्र और 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 17,596 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार पांडेय समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और निर्वाचन से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User