जौनपुर में तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव शुरू:नगर पालिका अध्यक्ष ने दीप जलाकर किया उद्घाटन; कलाकारों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
जौनपुर के बीआरपी कॉलेज मैदान में मंगलवार शाम 7:30 बजे तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव शुरू हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महोत्सव में पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। गायकों ने गीत प्रस्तुत किए, जबकि महिला कलाकारों ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। युवा कलाकारों के लिए बनेगा बेहतर मंच मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्या ने कहा कि यह महोत्सव युवा कलाकारों के भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। इससे कलाकारों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन कार्यक्रम में शायर अब्दुल हक अंसारी हक जौनपुरी ने शेरो-शायरी सुनाई। पीहू खरे ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। भोजपुरी कलाकार जितेंद्र झा ने देवी गीत पेश किए। इसके अलावा अलग-अलग जिलों से आए कलाकारों ने गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों को किया सम्मानित मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक और महोत्सव अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर समर बहादुर सिंह, विनोद सिंह, दीपक श्रीवास्तव, पवन गुप्ता पिंटू, संतोष सिंह, संजय सिंह और अजय दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)