112 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बंद:फतेहपुर में 13 थानों की हिस्ट्रीशीट भी खत्म

Nov 17, 2026 - 20:59
0
112 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बंद:फतेहपुर में 13 थानों की हिस्ट्रीशीट भी खत्म
फतेहपुर में मंगलवार को पुलिस ने 112 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बंद कर दी है। 13 थाना क्षेत्रों में दर्ज इन हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट बंद की गई है। 46 से 81 साल के हैं हिस्ट्रीशीटर पुलिस के अभिलेखों के अनुसार, जिन लोगों की निगरानी बंद की गई है, उनकी उम्र 46 से 81 साल के बीच है। इनके खिलाफ आखिरी मुकदमा वर्ष 1981 से 2019 के बीच दर्ज हुआ था। ललौली में सबसे ज्यादा 18 हिस्ट्रीशीट बंद थानावार आंकड़ों के मुताबिक, ललौली में 18, खागा और धाता में 16-16, किशनपुर और कल्याणपुर में 11-11, थरियांव में 10 और गाजीपुर में 9 हिस्ट्रीशीट बंद की गई हैं। इसी तरह बकेवर में 8, असोथर में 4, सुल्तानपुर घोष और राधानगर में 3-3, जाफरगंज में 2 और औंग में एक हिस्ट्रीशीट बंद की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User