जेल में बंद श्रद्धा से मिलने नहीं पहुंचा कोई करीबी:लखनऊ में मुलाकात के लिए पिता-परिजनों की लिस्ट सौंपी, फरार कराने वाले 3 मददगार चिह्नित

Oct 26, 2026 - 11:56
0
जेल में बंद श्रद्धा से मिलने नहीं पहुंचा कोई करीबी:लखनऊ में मुलाकात के लिए पिता-परिजनों की लिस्ट सौंपी, फरार कराने वाले 3 मददगार चिह्नित
लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश जेल में बंद हैं। जेल में बंद हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनसे मिलने कोई नहीं पहुंचा है। जेल प्रशासन ने मुलाकातियों की सूची तैयार की है, जिसमें पिता और अन्य परिजनों के नाम शामिल हैं, लेकिन किसी करीबी को जगह नहीं दी गई है। वहीं, पुलिस जांच में श्रद्धा को फरार कराने में मदद करने वाले तीन अन्य लोगों की पहचान की गई है। जेल प्रशासन वेरिफिकेशन के लिए नाम भेजेगा जेल में बंद श्रद्धा दुबे ने मुलाकात करने वालों की सूची में अपने पिता व परिजनों को नाम दिए हैं। रविवार को उसने जेल प्रशासन को लिस्ट दी है। जिसके बाद उसे वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। वहीं उस लिस्ट में श्रद्धा ने किसी भी करीबी का नाम नहीं दिया है। अब सत्यापन होने के बाद मुलाकात की अनुमति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। वहीं श्रद्धा लिस्ट देने से पहले तीन दिन तक अपने करीबियों का इंतजार किया लेकिन तीन दिन तक उसके साथ घूमने वाले व क्लबों में समय बिताने वाले कोई भी नहीं पहुंचा। रविवार को अवकाश होने के चलते मुलाकात भी बंद थी। तीन अन्य लोग चिन्हित वहीं पुलिस जांच में श्रद्धा को फरार कराने में तीन अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने आमिर के अलावा उन्हें भी चिन्हित किया है। अब पुलिस ये पता करने में लगी है किसने किस स्तर की मदद की है। जांच पूरी होने पर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का क्राइम सीन रीक्रिएशन करने के लिए फारेंसिक विभाग को पत्र भेजा है। वहां से समय मिलने पर सीन रीक्रिएशन कराया जाएगा। घटना से पहले शिवा और श्रद्धा में हुआ था झगड़ा पुलिस जांच में मेड ने बताया कि घटना के दिन शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे में झगड़ा हुआ था। इसके बाद यह पूरी घटना हुई। फिलहाल, श्रद्धा दुबे की मेड का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पड़ोसियों का भी बयान लिया गया है, जिन लोगों ने शिवा शर्मा के गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाने में मदद की थी। उनके बयान के साथ आस अन्य लोग जो इन दोनों को करीब से जानते थे, उनका बयान भी दर्ज किया है। अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। …………. ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 45 महिलाओं के साथ बैरक में बंद श्रद्धा:दिनभर कोई मिलने नहीं पहुंचा, खाने में मिली दाल-रोटी; सुबह 6 बजे जगाई गई लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उसके ड्राइवर तनवीर को गुरुवार को जिला जेल भेजा गया। क्वारंटाइन रहने के बाद शुक्रवार को दोनों बहनों को 45 महिलाओं की सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया। जेल पहुंचने के बाद श्रद्धा ने किसी से बात नहीं की। शुक्रवार तड़के कुछ देर के लिए आंख लगी, लेकिन सुबह 6 बजे जेल प्रशासन ने जगा दिया। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User