कछला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:कासगंज गंगा स्नान जा रहे दंपती में पत्नी की मौत, पति घायल
कासगंज- सोमवार सुबह 9 बजे कछला के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के मूड़ा नोजलपुर निवासी करीब 50 वर्षीय जवित्री देवी पत्नी जवाहर सिंह अपने पति के साथ बाइक से कछला गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही दंपती कछला के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जवित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल जवाहर सिंह का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)