शाहजहांपुर में खंभे पर केबल बांधने को लेकर विवाद, फायरिंग:दोनों पक्षों के 11 लोग घायल, कई को लगे छर्रे

Oct 26, 2026 - 12:13
0
शाहजहांपुर में खंभे पर केबल बांधने को लेकर विवाद, फायरिंग:दोनों पक्षों के 11 लोग घायल, कई को लगे छर्रे
शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में रविवार रात साढ़े 11 बजे खंभे पर केबल बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दीनानाथ का बिजली केबल पोल से बंधा था, पड़ोसी अरविंद ने भी वहीं अपना केबल बांध दिया, जिससे झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। वहीं इस घटना के बाद कटरा थाना प्रभारी ने सीयूजी नंबर से दूरी बना ली। सीओ तिलहर ने घटना की पुष्टि की है। झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्षों के परिजन भी आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें दीनानाथ, मोहित, संत कुमार, नीतू, अरविंद, सोनू, राजवीर, नन्ही देवी, विमलेश कुमारी और पारुल समेत 11 लोग घायल हुए। कई को छर्रे लगे हैं। गंभीर रूप से घायल दीनानाथ, संत कुमार और अरविंद को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद सीओ ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों से घटना के संबंध में पूछताछ की। सीओ तिलहर विदुश सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। पुलिस फायरिंग की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User