फिरोजाबाद में ईको कार ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, दो घायल, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा; बाइक पर 3 लोग थे

Oct 26, 2026 - 11:56
0
फिरोजाबाद में ईको कार ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, दो घायल, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा; बाइक पर 3 लोग थे
फिरोजाबाद में रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार वीरपाल उर्फ वीपी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 11 बजे ईको कार की टक्कर से हुआ। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द निवासी वीरपाल उर्फ वीपी पुत्र हरीबाबू अपने साथियों के साथ मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ स्थित ससुराल गए थे। रविवार रात लौटते समय बाइक पर वीरपाल के साथ सतेंद्र और उनके मामा गोपाल भी सवार थे। ईको कार की टक्कर से तीनों घायल रास्ते में एक ईको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां वीरपाल उर्फ वीपी की मौत हो गई। सतेंद्र और गोपाल घायल हैं। मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। घर में चीख-पुकार मच गई। इंस्पेक्टर चमन शर्मा ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User