लोहरपट्टी चिरकुटहा में पांचवें दिन भी धरना:पट्टे की मांग लेकर धरने पर बैठे मुसहर समाज की समस्या सुनने नहीं पहुंचे अधिकारी
कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लोहरपट्टी चिरकुटहा में जमीन के पट्टे की मांग को लेकर मुसहर समाज का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने मौके पर नहीं पहुंचा। धरने पर बैठे रामेश्वर पुत्र डोमा की तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई है। इससे प्रदर्शनकारियों में नाराजगी है। उन्होंने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए योजनाएं चलाने का दावा करती है, लेकिन उन्हें जमीन के पट्टे जैसी बुनियादी मांग के लिए धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या सुनने और नियमानुसार समाधान करने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)