मथुरा में 457 किलो पटाखे नष्ट:न्यायालय के आदेश पर जब्त किया गया था

Oct 26, 2026 - 11:22
0
मथुरा में 457 किलो पटाखे नष्ट:न्यायालय के आदेश पर जब्त किया गया था
मथुरा में दीपावली के बाद जब्त विस्फोटक सामग्री के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने 457 किलोग्राम आतिशबाजी नष्ट करा दी। रविवार की देर शाम ऑपरेशन दहन के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर 20 कार्टून में रखी गई आतिशबाजी का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों, अभियोजन अधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रही। उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जनपद में जब्त विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित निस्तारण के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की। नष्ट की गई आतिशबाजी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1884 के तहत दर्ज एक मामले से संबंधित थी। पुलिस के अनुसार, जब्त आतिशबाजी के निस्तारण के लिए अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर न्यायालय के निर्देश पर गठित टीम की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए विस्फोटक सामग्री को नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरेश कौशिक, अभियोजन अधिकारी, न्यायालय के आशुलिपिक हेमंत शर्मा, लिपिक विनीत कुमार सिंह और थाना सदर बाजार के हेड मोहर्रिर संतोष कुमार मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग की टीम ने भी कार्रवाई में सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए जब्त सामग्री का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित कराया। ऑपरेशन दहन के तहत की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य जब्त विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से नष्ट करना और उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User