बुलंदशहर में भाजपा को झटका देंगे आकाश आंनद:भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता बसपा में शामिल होंगे, 28 को आकाश की रैली

Oct 26, 2026 - 12:29
0
बुलंदशहर में भाजपा को झटका देंगे आकाश आंनद:भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता बसपा में शामिल होंगे, 28 को आकाश की रैली
बुलंदशहर जिले में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले दौरे से ठीक पहले जिले में बड़े पैमाने पर दलबदल का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख और भाजपा के कद्दावर नेता मनोज प्रधान अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए बसपा का दामन थामने जा रहे हैं। ​राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मनोज प्रधान बुलंदशहर से भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। उनका पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल होना भाजपा के लिए जिले में एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रैली के दौरान बसपा कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद औपचारिक रूप से उनकी पार्टी में ज्वाइनिंग कराएंगे। साथ ही, उन्हें अनूपशहर विधानसभा सीट से बसपा का आधिकारिक प्रत्याशी भी घोषित किया जा सकता है। इससे पहले भी जिले में कई बड़े राजनीतिक फेरबदल देखने को मिले हैं। हाल ही में शिकारपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को छोड़कर बसपा में शामिल हो चुके हैं। बसपा पार्टी संगठन ने उन्हें पहले ही शिकारपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इन ताबड़तोड़ शामिलियों से साफ है कि बसपा आगामी चुनाव को लेकर अपनी जमीन मजबूत करने में पूरी ताकत झोंक रही है। ​चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही जिले की अन्य विधानसभा सीटों पर भी टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं ने पाला बदलना शुरू कर दिया है। टिकट न मिलने या कटने की सुगबुगाहट के बीच विभिन्न दलों के नेता अब दूसरी पार्टियों की ओर लगातार अपना रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में चर्चा यह भी है कि भाजपा के सिकंदराबाद क्षेत्र के एक दिग्गज नेता को समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ने का बड़ा ऑफर दिया गया है। ​बहरहाल, 28 अक्टूबर को आकाश आनंद की रैली के जरिए बसपा बुलंदशहर में चुनावी शंखनाद करने जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User