जेल में रंगोली सजाएंगी मुस्कान-रविता:मेरठ में फांसी की सजा पाए दोषी भी खुशी से मनाएंगे दीपावली

Nov 08, 2026 - 10:21
0
जेल में रंगोली सजाएंगी मुस्कान-रविता:मेरठ में फांसी की सजा पाए दोषी भी खुशी से मनाएंगे दीपावली
मेरठ के नीलाड्रम कांड के दोषी मुस्कान-साहिल आज जिला जेल में खुशियों की दीपावली मनाएंगे। जेल मैनुअल के अनुसार जेल में पिछले 5 दिनों से दीपपर्व की तैयारियां चल रही थीं। जिसके चलते मुस्कान-साहिल, रविता और अमरदीप भी काम में लगे थे। जेल में दीपावली की सफाई में साहिल और अमरदीप जुटे थे। वहीं मुस्कान-रविता के बीच जेल में आज रंगोली प्रतियोगिता होगी। जिसमें दोनों के बीच मुकाबला होगा और दोनों जेल में रंगोली सजाएंगी। साहिल-अमरदीप को मिला सफाई का काम मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जिला अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार जेल में दीपावली पर्व मनाया जाता है। इसके लिए बंदी अलग-अलग तैयारियां करते हैं। ताकि बंदियों को ये न लगे कि वो अपने घर से दूर हैं तो दीपावली नहीं मना सकते। यहां भी उनको परिवार की तरह महसूस हो। इसलिए जेल में पुरुष बंदियों ने सफाई का काम किया है। जो महिला बंदी हैं वो झालर, दीपक, मोमबत्ती और लड़ियां बना रही हैं। रविता-मुस्कान भी बनाएंगी रंगोली जेल में आज दीपावली के दिन रंगोली प्रतियोगिता भी होगी। इसमें महिला बंदी अलग-अलग ग्रुप्स में रंगोली बनाएंगी। प्रतियोगिता की विजेता महिला बंदियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुस्कान-रविता भी रंगोली बनाएंगी। साहिल-अमरदीप सफाई और दूसरे काम कर रहे हैं। भाईदूज पर करेंगी भाइयों को तिलक सभी लोगों को कुछ न कुछ काम दिया गया है। बताया कि राखी की तरह ही जेल में भाईदूज मनाया जाएगा। किसी महिला बंदी के भाई आते हैं तो उनको भी तिलक करने का अवसर दिया जाएगा। जिनके नहीं आते हैं वो जेल प्रशासन के स्टाफ को तिलक करती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User