झांसी GRP ने तीन चोर पकड़े, बैग बरमाद:यात्री बनकर करते थे रेकी, मौका मिलते ही गायब कर देते थे कीमती सामान

Nov 05, 2026 - 09:22
0
झांसी GRP ने तीन चोर पकड़े, बैग बरमाद:यात्री बनकर करते थे रेकी, मौका मिलते ही गायब कर देते थे कीमती सामान
झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान और मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार रात को ग्रुप डी रेस्ट हाउस के पास यार्ड से तीनों को पकड़ा। इनके पास से करीब 25 हजार रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद हुआ है। इसमें यात्रियों के बैग, कपड़े, बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड, वोटर आईडी और एक मोबाइल फोन शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत अहिरवार (23) निवासी करारी खुर्द, थाना चिरुला, दतिया (मध्य प्रदेश), सौरभ अहिरवार (22) निवासी भट्टागांव, थाना सदर बाजार, झांसी और शिवम अहिरवार (19) निवासी करारी खुर्द, थाना चिरुला, दतिया के रूप में हुई है। जीआरपी के मुताबिक, आरोपी चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाते थे। यात्रा कर रहे लोगों के मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी कर लेते थे। हेमंत के खिलाफ जीआरपी थाने में पहले से चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अन्य दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्ट हाउस के पीछे चल रहा था बंटवारा पकड़े गए आरोपी ट्रेनों में यात्री बनकर सवार होते थे। इसके बाद मौका मिलते ही यात्रियों के बैग चोरी कर लेते थे। जीआरपी ने बताया कि एक व्यक्ति यार्ड में खड़ा रहता था, जो ट्रेन के अंदर वाले साथी द्वारा बैग फेकने के बाद उसे ग्रुप डी गेस्ट हाउस के पीछे लेजाकर छिपा डेट्स था। यहीं चोरी किए गए माल का बंटवारा भी होता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User