भदोही में खेल मीट का शुभारंभ:ज्ञानपुर में ASP ने शुरुआत की, खिलाड़ियों को मेडल-प्रशस्ति पत्र दिए
भदोही के ज्ञानपुर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खेल मीट का शुभारंभ किया। शुभम अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत से ज्यादा हिस्सा लेना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)