जमीन की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल-कानूनगो से मारपीट:प्रतापगढ़ में लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, लेखपाल ने दर्ज कराई शिकायत
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विभारपुर गांव में जमीन की पैमाइश करने पहुंचे राजस्वकर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने लेखपाल और कानूनगो पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में लेखपाल राकेश कुमार के पैर में चोट आई है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में विवाद होता दिखाई दे रहा है। किलाई गांव के हल्का लेखपाल सुधीर कुमार मौर्य ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि विभारपुर गांव की मोहिनी देवी ने जमीन की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उपजिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को वह कानूनगो राकेश सिंह के साथ मौके पर पैमाइश करने पहुंचे थे। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, नक्शा फाड़ने का आरोप लेखपाल के मुताबिक, पैमाइश के दौरान विपक्षी पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने राजस्वकर्मियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान जमीन से संबंधित नक्शा भी फाड़ दिया गया। लेखपाल ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना में अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का प्रतापगढ़ में इलाज चलने की बात कही गई है। पुलिस बोली- वीडियो के आधार पर हो रही जांच घटना का वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। आसपुर देवसरा थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। एसडीएम बोले- विवाद हुआ तो होगी कार्रवाई एसडीएम पट्टी सुनील कुमार ने बताया कि राजस्व टीम जमीन की पैमाइश के लिए गई थी। विवाद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि विवाद जैसी कोई बात सामने आती है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)