दिवाली-छठ पर गोंडा से गुजरेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें:5 से 22 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों पर होगा संचालन; बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
गोंडा में दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने चार जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें 5, 6 और 7 नवंबर से गोंडा रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। इनका संचालन 5 से 22 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा। इससे बिहार और दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया त्योहार विशेष ट्रेन 5 और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे लुधियाना से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 4:20 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 6 और 10 नवंबर को रात 11:30 बजे पूर्णिया से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे गोंडा पहुंचेगी। नई दिल्ली-गोरखपुर ट्रेन 6 और 13 नवंबर को चलेगी ट्रेन नंबर 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर आरक्षित साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 6 और 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। अगले दिन तड़के 1:30 बजे गोंडा और सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 7 और 14 नवंबर को सुबह 7 बजे गोरखपुर से चलेगी। सुबह 9:45 बजे गोंडा और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रानी कमलापति और रामनगर से भी चलेंगी ट्रेनें ट्रेन नंबर 01663/01664 रानी कमलापति-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन 7 नवंबर को शाम 6:45 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी। अगले दिन सुबह 9:40 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में 9 नवंबर को गोरखपुर से चलकर सुबह 10:15 बजे गोंडा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 05080/05079 रामनगर-पाटलिपुत्र त्योहार विशेष ट्रेन 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार रामनगर से चलेगी। अगले दिन शाम 6:55 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 8 से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार पाटलिपुत्र से चलेगी और रात 11:35 बजे गोंडा पहुंचेगी। बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा, सुरक्षा के इंतजाम गोंडा से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री दूसरे शहरों की यात्रा करते हैं। बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग गोंडा और देवीपाटन मंडल में काम करने आते हैं। त्योहार पर बिहार स्थित अपने घर जाने वाले यात्रियों को इन विशेष ट्रेनों से सुविधा मिलेगी। गोंडा आरपीएफ प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि त्योहार के चलते रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ट्रेनों में अधिक से अधिक यात्रियों को बैठाकर यात्रा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी को सफर के दौरान परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)