गोरखपुर में दिन में गर्मी, रात में ठंड का एहसास:डाक्टर ने दी गर्म कपड़े पहनने की सलाह; सुबह-शाम लुड़क रहा पारा

Nov 05, 2026 - 09:54
0
गोरखपुर में दिन में गर्मी, रात में ठंड का एहसास:डाक्टर ने दी गर्म कपड़े पहनने की सलाह; सुबह-शाम लुड़क रहा पारा
गोरखपुर में गुरुवार की सुबह आसमान में मध्यम धूप निकलने से लोगों को सुबह गर्माहट का एहसास हुआ है। शहर में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से ठंडक बढ़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है। इन दिनों शहर में सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ रही है, वहीं दोपहर में तेज धूप के चलते गर्मी महसूस हो रही है। मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। डॉक्टरों के मुताबिक, मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। गुरुवार सुबह से ही गोरखपुर में आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट आने लगेगी। रात में हल्की ठंड का एहसास होगा। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम घर से निकलते समय मौसम का ध्यान रखने की जरूरत है। अगले दिनों में और बढ़ेगी रात की ठंडक मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार, आने वाले दिनों में गोरखपुर के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने के साथ हल्की धुंध भी छा सकती है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 से 10 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं, दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस होती रहेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यानी अभी दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंडक का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम बदलने से सर्दी-खांसी और बुखार का खतरा आरोग्य होम्योपैथिक क्लीनिक के संचालक डॉ. रितेश त्रिपाठी ने बताया कि इस समय मौसम में गर्मी और ठंड दोनों का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम ठंडक रहती है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होती है। गर्मी से ठंड की ओर मौसम के बदलाव के कारण लोगों को सर्दी, खांसी और बुखार की परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि मौसम का यह बदलाव सेहत पर असर डाल सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने चाहिए। खासकर सुबह जल्दी और देर शाम बाहर जाने वालों को ठंड से बचाव करना चाहिए। मौसम के अनुसार कपड़े पहनने और ठंड से बचने की सावधानी बरतने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। दिन और रात के तापमान में बना रहेगा अंतर फिलहाल गोरखपुर में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। सुबह हल्की ठंड, दोपहर में तेज धूप और रात में फिर तापमान में गिरावट हो रही है। अगले कुछ दिनों में रात का तापमान और नीचे जाने से ठंडक बढ़ सकती है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को अभी गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत तक मौसम का यही उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User