लखनऊ में ईवी बाइक शोरूम में भीषण आग लगी:फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंची, दो दुकानों को चपेट में लिया
लखनऊ के सदर कैंट थाना क्षेत्र में गोला बाजार के पास बुधवार को एक ईवी बाइक शॉप में भीषण आग लग गई। आग सरला एंड संस ईवी बाइक शॉप में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बढ़ने पर मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बैटरी में शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुकान में बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास की दुकानों में भी नुकसान की संभावना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)