विवान कपूर ने शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीता:शूटऑफ में गोल्ड से चूके; भारत को ओलिंपिक 2028 का कोटा भी दिलाया

Nov 12, 2026 - 19:30
0
विवान कपूर ने शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीता:शूटऑफ में गोल्ड से चूके; भारत को ओलिंपिक 2028 का कोटा भी दिलाया
भारत के विवान कपूर ने गुरुवार को दोहा में चल रही ISSF शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में के मेंस ट्रैप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 के लिए एक कोटा भी हासिल कर लिया। 24 साल के विवान गोल्ड जीतने के बेहद करीब थे, लेकिन कुवैत के अब्दुलरहमान अलफैहान के साथ बराबरी होने के बाद मुकाबला शूटऑफ तक पहुंचा। यहां एक निशाना चूकने से उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस इवेंट में मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय विवान इस इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय पुरुष ट्रैप शूटर बन गए हैं। उनसे पहले करणी सिंह, मानवजीत सिंह संधू और जोरावर सिंह संधू यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 29 निशाने सही लगाए मेंस ट्रैप के फाइनल में विवान ने 30 में से 29 निशाने सही लगाए। कुवैत के अब्दुलरहमान अलफैहान का स्कोर भी इतना ही रहा। दोनों के बीच शूटऑफ कराया गया। इसमें खिलाड़ियों को एक-एक करके निशाना लगाना होता है। जो निशानेबाज चूकता है और उसका प्रतिद्वंद्वी निशाना लगा देता है, वह पीछे रह जाता है। निर्णायक मुकाबले में विवान तीसरे प्रयास पर क्ले टारगेट को निशाना नहीं बना सके। इस चूक का फायदा अलफैहान को मिला और उन्होंने गोल्ड अपने नाम कर लिया। विवान को सिल्वर मिला। चीन के क्यू यिंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनका स्कोर तुर्किये के यावुज इलनाम के बराबर 18 था, लेकिन क्वालिफिकेशन में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर क्यू यिंग को तीसरा स्थान मिला। भारत के उदैवीर सिंह जैजी भी फाइनल में पहुंचे थे। वे 11 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। सिल्वर के साथ भारत को ओलिंपिक कोटा कैसे मिला? वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने के अलावा खिलाड़ियों के सामने ओलिंपिक में देश के लिए जगह हासिल करने का मौका भी होता है। ISSF के नियमों के मुताबिक, दोहा में हर व्यक्तिगत ओलिंपिक इवेंट के टॉप-3 खिलाड़ियों के देश को एक-एक कोटा मिलना था। इसके लिए खिलाड़ी को उस स्पर्धा का न्यूनतम क्वालिफिकेशन स्कोर (MQS) भी हासिल करना जरूरी है। कोटा का मतलब है कि संबंधित देश को ओलिंपिक में उस इवेंट के लिए एक खिलाड़ी उतारने की जगह मिल गई। यह जगह देश के नाम होती है, खिलाड़ी के नाम पर पक्की नहीं होती। इसलिए विवान ने भारत के लिए कोटा हासिल किया है, लेकिन इससे उनका LA ओलिंपिक में खेलना अपने आप तय नहीं हो जाता। अंतिम टीम का चयन भारत की ओर से तय नियमों के आधार पर होगा। दोहा में भारत के लिए यह तीसरा शूटिंग कोटा है। इससे पहले पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में जयपाल मालवीय और पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में ब्रॉन्ज जीतने वाले नीरज कुमार भारत को कोटा दिला चुके हैं। ओलिंपिक में शूटिंग के कुल 340 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे लॉस एंजिलिस ओलिंपिक-2028 में शूटिंग के 15 मेडल इवेंट होंगे। इनमें पुरुषों के 6, महिलाओं के 6 और मिक्स्ड टीम के 3 इवेंट शामिल हैं। कुल 340 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 170 पुरुष और 170 महिलाएं होंगी। इनमें से 316 जगहों के लिए खिलाड़ी अलग-अलग क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं के जरिए जगह हासिल करेंगे। मेजबान अमेरिका के लिए 12 और यूनिवर्सैलिटी प्लेस के तहत 12 जगहें रखी गई हैं। यूनिवर्सैलिटी प्लेस का मकसद उन देशों के खिलाड़ियों को भी ओलिंपिक में मौका देना है, जिनकी क्वालिफिकेशन प्रतियोगिताओं में सीमित भागीदारी रहती है। दोहा में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुल 36 ओलिंपिक कोटे दांव पर हैं। हर 12 व्यक्तिगत ओलिंपिक इवेंट में तीन-तीन जगहें तय होनी हैं। इसके बाद 2027 और 2028 में वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप और महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं के जरिए भी खिलाड़ी ओलिंपिक कोटा हासिल कर सकेंगे। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान से 30 रन पीछे श्रीलंका:तीसरे दिन 4 विकेट पर 404 रन बनाए, डी सिल्वा और मेंडिस के नाबाद शतक श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 404 रन बना लिए है। टीम अब पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 30 रन पीछे है। दिन का खेल खराब रोशनी के कारण समय से पहले खत्म करना पड़ा। श्रीलंका ने पूरे दिन 60 ओवर बल्लेबाजी की और 249 रन जोड़े। धनंजय डी सिल्वा 167 और कप्तान कुसल मेंडिस 117 रन बनाकर खेल रहे हैं। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User