गोरखपुर में 16 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल:छठ को देखते हुए DM ने जारी किए निर्देश, 12वीं के सभी स्कूलों के लिए आदेश

Nov 13, 2026 - 21:26
0
गोरखपुर में 16 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल:छठ को देखते हुए DM ने जारी किए निर्देश, 12वीं के सभी स्कूलों के लिए आदेश
गोरखपुर में छठ महापर्व को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े सभी संस्थान बंद रहेंगे । यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की सभी क्लासेज के बच्चों के लिए लागू होगा। सख्ती से पालन करने के निर्देश त्योहार के दिन छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसी वजह से जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि छुट्टी वाले दिन किसी भी हाल में स्कूल नहीं खुलेंगे और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। दो दिनों की लगातार छुट्टी मिलेगी इस फैसले के बाद अब छात्रों और टीचर्स को महाछठ पर्व मनाने के लिए पूरी राहत मिल गई है। खास बात यह है कि 15 नवंबर को रविवार होने के कारण अब बच्चों को लगातार दो दिन की छुट्टी का फायदा मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User