सड़क की गुणवत्ता पर विरोध के बाद फायरिंग का आरोप:प्रतापगढ़ में 30 लाख की सड़क को लेकर विवाद, ठेकेदार जावेद अख्तर समेत तीन पर केस

Nov 23, 2026 - 09:36
0
सड़क की गुणवत्ता पर विरोध के बाद फायरिंग का आरोप:प्रतापगढ़ में 30 लाख की सड़क को लेकर विवाद, ठेकेदार जावेद अख्तर समेत तीन पर केस
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच विवाद हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर ठेकेदार ने गाली-गलौज की और फायरिंग की। पुलिस ने जावेद अख्तर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने गांव में करीब 30 लाख रुपए की लागत से सड़क बनाने का टेंडर मंजूर किया है। उनका आरोप है कि निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं हो रहा था और घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही थी। इस पर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए विरोध किया। इसी बात को लेकर मौके पर पहुंचे ठेकेदार से ग्रामीणों की कहासुनी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने गाली-गलौज के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा लिया। साथ ही एक महिंद्रा थार और गिट्टी लदे स्वराज ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। गांव के मुन्ना पटेल ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जावेद अख्तर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है। वहीं, सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है। वहीं, सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User