ओवरब्रिज पर धू-धूकर जली बाइक, मची अफरा-तफरी:फिरोजाबाद में आग का गोला बनकर खाक हुई गाड़ी, राहगीरों में हड़कंप

Nov 23, 2026 - 09:36
0
ओवरब्रिज पर धू-धूकर जली बाइक, मची अफरा-तफरी:फिरोजाबाद में आग का गोला बनकर खाक हुई गाड़ी, राहगीरों में हड़कंप
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में मंडी समिति के सामने स्थित ओवरब्रिज पर अचानक एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक धू-धूकर जलने लगी। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर ओवरब्रिज से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं फिलहाल बाइक में आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User